फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार का कप्तान बनना तय! लक्ष्मण हो सकते हैं कोच

Mon, 20 Nov 2023 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयरलैंड में खेलने वाली टीम के अधिकांश सदस्यों को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, उस सीरीज में कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण, सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजर अब आगामी सीरीज पर है। टीम इंडिया को गुरुवार (23 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम का एलान जल्द होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव सीरीज में कप्तानी करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण सीरीज के दौरान टीम के कार्यवाहक कोच हो सकते हैं।
विज्ञापन


आयरलैंड में खेलने वाली टीम के अधिकांश सदस्यों को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, उस सीरीज में कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। विश्व कप टीम में रहे प्रसिद्ध कृष्णा का सीरीज का हिस्सा बनना तय है, लेकिन चोटिल हार्दिक पांड्या के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर वह फिट होते तो निश्चित तौर पर वह कप्तान होते।

अहमदाबाद में हुई चयनकर्ताओं की बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम चयन के लिए सोमवार (20 नवंबर) को अहमदाबाद में चयनकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने पर भी विचार किया गया था, लेकिन कार्यभार को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है। वह एशिया कप से लगातार टीम के साथ बने हुए हैं। उससे पहले लंबे समय तक वह चोट के कारण बाहर रहे थे।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए थे हार्दिक
हार्दिक की बात करें तो विश्व कप के दौरान पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी और इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हार्दिक को पैर से फॉलोथ्रू में गेंद को रोकने की कोशिश में चोट लगी थी। हालांकि, उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और घुटने के बल गिरे थे। उनके शरीर का वजन उनके मुड़े हुए टखने पर नीचे आ गया। ऑलराउंडर को इसके बाद तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था और स्कैन के लिए ले जाया गया था। उम्मीद थी कि वह विश्व कप के बाद के चरणों में दिखाई देंगे, लेकिन चोट शुरू में अनुमान से भी बदतर थी। उन्हें लंबे समय के लिए बाहर होना पड़ा है।

ऋतुराज को नहीं मिलेगी कप्तानी?
ऋतुराज की अगुआई में भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, उन्हें कप्तान बनाए जाने के बारे में विचार नहीं हुआ है। साथ ही इस टीमें एशियाई खेलों में खेलने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें