इससे पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहित जब टीम के साथ विशाखापट्टनम पहुंचे थे तो उनका एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ था। इसी दौरान टीम इंडिया के एक फैन को भारतीय कप्तान द्वारा फनी प्रपोजल भी मिला। यह फैन एयरपोर्ट पर टीम इंडिया की एंट्री का वीडियो सेल्फी कैमरे से रिकॉर्ड कर रहा था।
तभी पीछे से रोहित आए और उस फैन को गुलाब दिया और कहा- ये लो, आपके लिए। जब तक वह फैन रोहित को थैंक यू बोल पाता, रोहित ने मजाक करते हुए कहा- विल यू मैरी मी (क्या आप मुझसे शादी करेंगे)? इस पर वह फैन हंसने लगा और रिकॉर्ड करना बंद कर देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।