फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harbhajan-Dhoni Rift: 'धोनी ने मेरी प्रॉपर्टी नहीं ली', माही के साथ विवाद पर ऐसा क्यों बोले हरभजन? जानें

Mon, 20 Mar 2023 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिटायरमेंट के बाद हरभजन ने राष्ट्रीय टीम से खुद को बाहर किए जाने को लेकर कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान भज्जी ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह कुछ और साल क्रिकेट खेल सकते थे।
विज्ञापन
धोनी और हरभजन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीच विवाद की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। हरभजन ने कई बार अपने बयान से भारत के पूर्व कप्तान पर निशाना साधा था। इससे कयास लगाए गए कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। अब धोनी के साथ अपने संबंध और विवादों पर हरभजन ने बड़ा बयान दिया है। हरभजन ने दिसंबर 2021 में और धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन

हरभजन ने बयान से खड़ा किया था विवाद

रिटायरमेंट के बाद हरभजन ने राष्ट्रीय टीम से खुद को बाहर किए जाने को लेकर कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान भज्जी ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह कुछ और साल क्रिकेट खेल सकते थे। हालांकि, उन्हें टीम मैनेजमेंट की ओर से उस प्रकार समर्थन नहीं मिला, जैसा एमएस धोनी को मिला था। साथ ही कप्तानी को लेकर भी हरभजन ने कई बयान दिए थे। इन बयानों के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हरभजन धोनी से नाखुश थे और दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं हैं।

भज्जी ने धोनी को लेकर अब क्या कहा है?

हालांकि, अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में भज्जी ने कहा है कि उन्हें धोनी से कोई शिकायत नहीं है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हरभजन ने कहा- मुझे एमएस धोनी से समस्या क्यों होगी? हमने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेली है और हम बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और अब भी हैं। वह अपने जीवन में व्यस्त हो गए और मैं अपने जीवन में व्यस्त हो गया। हम बहुत बार नहीं मिलते, लेकिन संबंध में कोई दरार नहीं है।
विज्ञापन

धोनी अब आईपीएल 2023 में खेलते दिखेंगे

भज्जी ने कहा- अनबन की अफवाहों की बात करें तो उन्होंने मेरी प्रॉपर्टी नहीं ली है (हंसते हुए), लेकिन हां, मुझे उनकी कुछ संपत्तियों में दिलचस्पी है, खासकर उनके फार्महाउस में। धोनी ने 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को तो अलविदा कह दिया, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं। यह विकेटकीपर-बल्लेबाज अब 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2023 में दिखाई देंगे। वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें