फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 1st T20: रोहित शर्मा ने गुप्टिल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की, केएल राहुल ने भी हासिल की खास उपलब्धि

Tue, 20 Sep 2022 08:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

कप्तान रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली दो रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी छोटी पारी में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत मोहाली में मंगलवार (20 सितंबर) को हुई। कंगारू कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। कप्तान रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली दो रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी छोटी पारी में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गुप्टिल के बराबर पहुंच गए हैं। रोहित के 137 टी20 की 129 पारियों में 172 छक्के हो गए हैं। गुप्टिल के 121 मैचों की 117 पारियों में 172 छक्के हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल हैं। गेल ने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए थे। हालांकि, रन के मामले में रोहित से आगे कोई नहीं है। उनके नाम 3631 रन हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर कोहली हैं। उन्होंने 3586 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले में ओपनर केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंद पर 55 रन बनाए। इस पारी में राहुल ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा। हाल के दिनों में राहुल के स्ट्राइक रेट की बात खूब हुई है। उनके बारे में यह कहा गया है कि वह जरूरत के मुताबिक स्ट्राइक रेट को नहीं बढ़ा पाते हैं। राहुल ने अपनी इस पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

राहुल टी20 में भारत के लिए दो हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा रन रोहित शर्मा और विराट कोहली के हैं। राहुल के नाम 62 मैच की 58 पारियों में 2018 रन हो गए। राहुल का औसत 39.57 और स्ट्राइक रेट 141.32 का है। राहुल के दो शतक और 18 अर्धशतक हैं। राहुल टी20 में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे कम पारियों में विराट कोहली (56) और बाबर आजम (52) ने दो हजार रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें