इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मंधाना ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 111 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना ने मैच विनिंग 91 रन की पारी खेली थी।
भारत की स्टार ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। मंगलवार को जारी आईसीसी की ताजा महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में मंधाना ने टी-20 में दो स्थानों की छलांग लगाते हुए करियर बेस्ट दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, वनडे में भी उन्होंने तीन स्थानों की छलांग लगाई है और बल्लेबाजों में सातवें पायदान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मंधाना ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 111 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना ने मैच विनिंग 91 रन की पारी खेली थी।
यास्तिका भाटिया
- फोटो : बीसीसीआई
अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे में चार स्थानों की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों में टॉप-10 में जगह बनाई। वह नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 32वें पायदान पर पहुंच गई हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने आठ स्थानों की छलांग लगाई और 37वें पायदान पर पहुंच गई हैं। यास्तिका ने शनिवार को होव में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
रेणुका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा ने छह स्थानों की छलांग लगाई और 12वें स्थान पर पहुंच गईं। इंग्लैंड की एम्मा लैंब और सोफी एक्लस्टोन ने बल्लेबाजी में तीन-तीन पायदान चढ़कर क्रमश: 64वें और 72वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि चार्ली डीन 86वें नंबर पर हैं। डीन गेंदबाजी में भी चार पायदान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत के खिलाफ पहले वनडे में दो विकेट लेने वालीं केट क्रॉस 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में हरमनप्रीत कौर एक पायदान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर, जबकि गेंदबाजी में रेणुका सिंह तीन पायदान के फायदे के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। स्पिनर राधा यादव गेंदबाजों में चार पायदान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑलराउंडर स्नेहा राणा और पूजा वस्त्राकर संयुक्त रूप से 41वें स्थान पर हैं।
इंग्लैंड की सोफिया डंकले टी20 सीरीज में 115 रन बनाने के साथ 12 स्थान की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि एलिस कैप्सी अब बल्लेबाजों में 20वें स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे की शार्ने मेयर्स बल्लेबाजों में 28 पायदान के फायदे के साथ 39वें स्थान पर, कप्तान मैरी-ऐनी मुसोंडा बल्लेबाजों में 10 पायदान के फायदे के साथ 50वें स्थान पर और प्रीशियस मारंगे गेंदबाजों में 24 पायदान के फायदे के साथ 34वें स्थान पर पहुंच गई हैं।