भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 प्रीव्यू
- फोटो : ICC
भारत का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150वां वनडे मैच है। किसी एक टीम के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे ज्यादा वनडे मैच है। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा वनडे श्रीलंका के खिलाफ खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 167 वनडे खेले हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे नंबर पर 142 वनडे के साथ वेस्टइंडीज की टीम है।
किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत की ओर से सर्वाधिक वनडे मैच:
- 167 मैच: vs श्रीलंका
- 150 मैच: vs ऑस्ट्रेलिया*
- 142 मैच: vs वेस्टइंडीज
- 134 मैच: vs पाकिस्तान
- 116 मैच: vs न्यूजीलैंड
- 106 मैच: vs इंग्लैंड
कोहली ने स्लिप में शानदार कैच लिया
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इस कैच के साथ ही कोहली वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने (गैर विकेटकीपर) वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विश्व कप में कोहली ने 15 कैच लिए हैं। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। कुंबले ने 14 कैच लिए थे।
वनडे विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक कैच (गैर-विकेटकीपर)
- 15 कैच: विराट कोहली*
- 14 कैच: अनिल कुंबले
- 12 कैच: कपिल देव
- 12 कैच: सचिन तेंदुलकर
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने वनडे विश्व कप में हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ ऐसा कर चुके हैं।
वनडे विश्व कप में सबसे तेज हजार रन (पारियों के हिसाब से)
- 19 पारी: डेविड वार्नर*
- 20 पारी: सचिन तेंदुलकर/एबी डिविलियर्स
- 21 पारी: विव रिचर्ड्स/सौरव गांगुली
- 22 पारी: मार्क वॉ
- 22 पारी: हर्शल गिब्स
वनडे विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
- 1743 रन: रिकी पोंटिंग
- 1085 रन: एडम गिलक्रिस्ट
- 1033 रन: डेविड वार्नर
- 1004 रन: मार्क वॉ
- 987 रन: मैथ्यू हेडन