फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'किस टीम में जाओगे?', बीच मैच में मेगा नीलामी पर चर्चा करते दिखे ऋषभ पंत और नाथन लायन, वीडियो

Fri, 22 Nov 2024 06:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

शुक्रवार को पर्थ टेस्ट के पहले दिन नाथन लायन ने 27 वर्षीय बल्लेबाज से पूछा "किस टीम में शामिल होगे?" इस पर पंत ने जवाब दिया "पता नहीं।" माना जा रहा है कि स्टार स्पिनर ने पंत से यह सवाल उनका ध्यान भटकाने के लिए किया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरी दुनिया की नजरें जेद्दाह में होने वाली मेगा नीलामी पर टिकी हैं। इसकी सुगबुगाहट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में भी देखने को मिली, जब नाथन लायन और ऋषभ पंत को मेगा नीलामी की चर्चा करते देखा गया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

लायन ने पंत से पूछा चौंकाने वाला सवाल
शुक्रवार को पर्थ टेस्ट के पहले दिन नाथन लायन ने 27 वर्षीय बल्लेबाज से पूछा "किस टीम में शामिल होगे?" इस पर पंत ने जवाब दिया "पता नहीं।" माना जा रहा है कि स्टार स्पिनर ने पंत से यह सवाल उनका ध्यान भटकाने के लिए किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, पंत ने पहली पारी में 37 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने किया कप्तान को रिलीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन मेगा नीलामी का आयोजन होगा। 574 खिलाड़ी इस साल नीलामी का हिस्सा हैं। इनमें से अधिकतम 204 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाएंगी। सभी की नजरें ऋषभ पंत पर होंगी। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को रिटेन नहीं किया है। वह इस बार मेगा नीलामी में उतरेंगे। यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें कौन सी टीम कितनी रकम में खरीदेगी।
विज्ञापन

इन चार खिलाड़ियों को दिल्ली ने किया रिटेन
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (चार करोड़)  शामिल हैं। अक्षर, कुलदीप और स्टब्स कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि पोरेल अनकैप्ड हैं। दिल्ली के पास ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड से एक कैप्ड या अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें