बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अकोला से एक व्यक्ति गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के सिलसिले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को 12 अक्तूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में स्थित कार्यालय के पास गोली मार दी गई थी। कुछ देर बाद पास के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में नागपुर गई क्राइम ब्रांच की टीम ने अकोला के अकोट तहसील के पनाज निवासी सुमित दिनकर वाघ (26) को हिरासत में लिया।