फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगा भारत, ऐसा है फिरोजशाह कोटला में पिछले 10 मैच का रिकॉर्ड

Wed, 13 Mar 2019 08:35 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लगातार दो मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया का मनोबल सातवें आसमां पर है तो दूसरी ओर है वो भारतीय टीम जो विश्व कप से पहले अपना आखिरी वन-डे खेलने उतरेगी। दो-दो मैच जीतकर दोनों ही टीम दिल्ली में पूरा जोर लगा देगी क्योंकि जो मैच जीतेगा वही सीरीज पर भी कब्जा करेगा।

एक और रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, इतने रन बनाते ही कर लेंगे सौरव गांगुली की बराबरी
 
विज्ञापन

2 of 8
मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होगा। ऐसे में यह जानना भी बेहद जरूरी हो जाता है कि इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा है? पिछले 10 मैच में कैसी खेली है टीम इंडिया, उसे जीत मिली है या हार?
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : ANI
कोटला में खेले गए पिछले दस मुकाबलों में भारतीय टीम छह मैच जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच एक रद्द तो एक मैच में कोई परिणाम ही नहीं निकला था।

4 of 8
आखिरी बार हारा था भारत
भारत ने अंतिम बार यहां अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था। इस मुकाबले में उसे छह रन से हार मिली थी। इससे पहले भारतीय टीम यहां लगातार चार मैच में जीत का झंडा बुलंद कर चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 8
भारत बनाम न्यूजीलैंड
26/11 हमलों के चलते रद्द हुआ था मैच
साल 2008 में इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान सीरीज का 7वां और अंतिम मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में ही खेला जाना था, लेकिन 26/11 हमले के बाद यह मैच नहीं हुआ। दिल्ली के बाद गुवाहाटी वन-डे भी रद्द करना पड़ा था। 
विज्ञापन

6 of 8
खराब पिच भी आई आड़े
साल 2009 में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान कोटला में सीरीज का पांचवां मैच खराब पिच के चलते मैच रद कर दिया गया। पिच पर असमान उछाल के चलते श्रीलंका के कई बल्लेबाज चोटिल हो गए थे। इसके बाद ICC ने कोटला के खिलाफ एक्शन लेते हुए कुछ समय के लिए इसे बैन कर दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तान के साथ आखिरी सीरीज
साल 2013 में पाकिस्तान टीम 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आई। इस दौरान सीरीज का तीसरा मैच कोटला में खेला गया। भारत को इस मैच में 10 रन से जीत मिली। हालांकि, भारत यह सीरीज 2-1 से हार गया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई। इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी किया था।
विज्ञापन

8 of 8
कोटला में ऑस्ट्रेलिया पर भारी भारत   
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां भारत ने तीन बार बाजी मारी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया एक बार जीतने में कामयाब हुआ। इस मैदान पर पहली बार दोनों टीमों के बीच साल 1986 में वन-डे मैच हुआ था जो भारत तीन विकेट से जीता। इसके बाद 1987 में एक बार फिर दोनों इसी मैदान पर टकराए और भारत ने फिर 56 रन से बाजी मारी। हालांकि 14 अप्रैल 1998 को खेला गया मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट से जीता था। कोटला में दोनों टीमों के बीच पिछली बार साल 2009 में वन-डे मैच खेला गया था। भारतीय टीम को इस मैच में जीत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए थे। इसे टीम इंडिया ने महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें