फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कोहली ने लाबुशेन के आउट होने पर इस तरह मनाया जश्न, गाबा में ऑस्ट्रेलियाई फैंस की बोलती बंद, VIDEO

Sun, 15 Dec 2024 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

नीतीश रेड्डी ने लाबुशेन को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। गुड लेंथ की गेंद उनके बल्ला का किनारा लेते हुए विराट कोहली के पास पहुंची और विराट ने कोई गलती नहीं की। इसके बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की क्रिकेट फील्ड पर ऊर्जा का कोई तोड़ नहीं है। वह जब तक मैदान रहते हैं, दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी उन्होंने अपने जुनून और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। मार्नस लाबुशेन के आउट होने पर उन्होंने इस तरह जश्न मनाया कि गाबा स्टेडियम का माहौल जीवंत हो गया। पहला दिन बारिश से प्रभावित रहने के बाद दूसरे दिन भारत के गेंदबाजों ने पहले सत्र में पूरी ताकत झोंक दी। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी को चलता किया तो नीतीश ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

नीतीश रेड्डी ने लाबुशेन को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। गुड लेंथ की गेंद उनके बल्ला का किनारा लेते हुए विराट कोहली के पास पहुंची और विराट ने कोई गलती नहीं की। इसके बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। अपने होठों पर अंगुली रखते हुए उन्होंने गाबा में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों को चुप होने का इशारा किया।

इसने स्टेडियम के अंदर के माहौल को और दिलचस्प बना दिया। यह इशारा भीड़ के साथ उनके पहले रिएक्श का जवाब था। दरअसल, सिराज को ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों द्वारा मिल रहे बू से नारा थे। सिराज को गेंदबाजी करते समय ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों द्वारा बू किया गया था। हालांकि, कोहली सिराज के साथ मजबूती से खड़े रहे। अब यह देखने वाली बात होगी कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस इसका किस प्रकार जवाब देत हैं।
विज्ञापन

मैच की बात करें तो दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 104 रन बनाए थे। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना किसी विकेट के आगे खेलना शुरू किया और लंच तक 76 रन बनाने में तीन विकेट गंवाए। कंगारुओं को आज पहला झटका पारी के 17वें ओवर में लगा, जब बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। वह नौ रन बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें