फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 3rd Test: पहले दिन 10 गेंद का खेल कम होने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को करोड़ों का नुकसान, जानें मामला

Sun, 15 Dec 2024 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि 30,145 प्रशंसकों को पूरा पैसा वापस मिलेगा क्योंकि 15 ओवर से कम का खेल पूरा हुआ था।
विज्ञापन
गाबा में बारिश - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन के लिए बेचे गए टिकटों पर पूरा रिफंड देने के लिए मजबूर होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 5.4 करोड़ रुपये) का नुकसान होगा। तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर फेंके गये। मैच के पहले दिन के सभी टिकट बिक गये थे।
विज्ञापन

मैदान पर पहुंचे प्रशंसकों को एक नियम के कारण लाभ होगा जिसके अंतर्गत उन्हें एक दिन के खेल के दौरान 15 से कम ओवर फेंके जाने पर टिकटों का पूरा पैसा वापस मिलेगा। इसका मतलब है कि अगर 10 गेंद और फेंक दी गई होती तो सीए को एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक का पैसा वापस नहीं करना पड़ता।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि 30,145 प्रशंसकों को पूरा पैसा वापस मिलेगा क्योंकि 15 ओवर से कम का खेल पूरा हुआ था। न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, 'यह पता चला है कि, प्रशंसकों को टिकटों के पूरे रकम की वापसी के लिए पात्र होने से रोकने के लिए कम से कम 15 ओवरों की आवश्यकता होती है।, जिसका मतलब यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया संभावित रूप से रिफंड में एक मिलियन (ऑस्ट्रेलियाई) डॉलर से अधिक की बचत करने से 10 गेंद दूर था।'
विज्ञापन

वेबसाइट ने बताया, 'टेस्ट मैच के पहले दिन के सभी टिकट बिक गये थे। इसमें 30,145 प्रशंसकों की आधिकारिक उपस्थिति दर्ज की गई। लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ क्योंकि बारिश के कारण एक घंटे से कम समय में 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें