IND vs AUS: 100वें टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच सकते हैं चेतेश्वर पुजारा, निशाने पर सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:33 AM IST
सार
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। पुजारा अगर अपने 100वें टेस्ट में शतक लगा देते हैं तो वह कई रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लेंगे, साथ ही 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टेस्ट करियर में 100वां मैच खेलने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में पुजारा पर सबकी नजर होगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। पुजारा अगर अपने 100वें टेस्ट में शतक लगा देते हैं तो वह कई रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लेंगे, साथ ही 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टेस्ट करियर में 100वां मैच खेलने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में पुजारा पर सबकी नजर होगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। पुजारा अगर अपने 100वें टेस्ट में शतक लगा देते हैं तो वह कई रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लेंगे, साथ ही 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
अब तक भारत के किसी भी बल्लेबाज ने अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं लगाया है। पुजारा भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे ज्यादा टेस्ट सचिन तेंदुलकर (200), राहुल द्रविड़ (163), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसकर (116), सौरव गांगुली (113), विराट कोहली (105), इशांत शर्मा (105), हरभजन सिंह (103) और वीरेंद्र सहवाग (103) ने खेले हैं। पुजारा 99 टेस्ट के साथ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी पर हैं। अजहर ने अपने करियर में 99 टेस्ट खेले थे।
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
100वें टेस्ट में 10 बल्लेबाज लगा चुके हैं शतक
100वें टेस्ट में शतक की बात करें तो दुनिया भर में 10 बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इंग्लैंड के कॉलिन कॉड्रे अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। वह किसी भी देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। पोंटिंग ने 2006 में सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 120 और 143 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने थे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।
अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
रन |
|
टीम |
विपक्षी टीम |
मैदान |
साल |
| कॉलिन कॉड्रे |
104 |
|
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
बर्मिंघम |
1968 |
| जावेद मियांदाद |
145 |
|
पाकिस्तान |
भारत |
लाहौर |
1989 |
| गॉर्डन ग्रीनिज |
149 |
|
वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
सेंट जॉन्स |
1990 |
| एलेक स्टेवर्ट |
105 |
|
इंग्लैंड |
वेस्टइंडीज |
मैनचेस्टर |
2000 |
| इंजमाम उल हक |
184 |
|
पाकिस्तान |
भारत |
बेंगलुरू |
2005 |
| रिकी पोंटिंग |
120 |
|
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
सिडनी |
2006 |
| रिकी पोंटिंग |
143* |
|
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
सिडनी |
2006 |
| ग्रीम स्मिथ |
131 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
इंग्लैंड |
द ओवल |
2012 |
| हासिम अमला |
134 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
श्रीलंका |
जोहानिसबर्ग |
2017 |
| जो रूट |
218 |
|
इंग्लैंड |
भारत |
चेन्नई |
2021 |
| डेविड वॉर्नर |
200 |
|
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
मेलबर्न |
2022 |
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं पुजारा
पुजारा के पास इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार रन पूरे करने का मौका होगा। उन्होंने फिलहाल कंगारू टीम के खिलाफ 21 मैचों की 38 पारियों में 1900 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। पुजारा अगर दिल्ली टेस्ट में 100 रन बना लेते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दो हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा अगर उनके बल्ले से मैच में कुल 244 रन बना लेते हैं तो द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
मैच |
रन |
उच्चतम रन |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| सचिन तेंदुलकर |
39 |
3630 |
241* |
55.00 |
11 |
16 |
| रिकी पोंटिंग |
29 |
2555 |
257 |
54.36 |
8 |
12 |
| वीवीएस लक्ष्मण |
29 |
2434 |
281 |
49.67 |
6 |
12 |
| राहुल द्रविड़ |
32 |
2143 |
233 |
39.68 |
2 |
13 |
| माइकल क्लार्क |
22 |
2049 |
329* |
53.92 |
7 |
6 |
| चेतेश्वर पुजारा |
21 |
1900 |
204 |
52.77 |
5 |
10 |
| मैथ्यू हेडन |
18 |
1888 |
203 |
59.00 |
6 |
8 |
| स्टीव स्मिथ |
15 |
1804 |
192 |
72.16 |
8 |
5 |
| वीरेंद्र सहवाग |
22 |
1738 |
195 |
41.38 |
3 |
9 |
| विराट कोहली |
21 |
1694 |
169 |
47.05 |
7 |
5 |
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है। उन्होंने इस मैदान पर कंगारू टीम के खिलाफ एक टेस्ट में 259 रन बनाए थे। वहीं, सचिन ने तीन मुकाबलों में 158 रन बनाए थे। पुजारा उनसे सिर्फ 24 रन पीछे हैं। घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सचिन ने 19 टेस्ट में सबसे ज्यादा 1821 रन बनाए हैं। लक्ष्मण के 14 टेस्ट में 1198 और द्रविड़ के 17 टेस्ट में 1000 रन हैं। पुजारा ने 10 मुकाबलों में 907 रन बनाए हैं।