रोहित बनाम हेड
साल 2023 से वनडे में पहले पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में दोनों के आंकड़े देखें तो रोहित ने हेड से दोगुने ज्यादा तो बनाए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्लच पारी और स्ट्राइक रेट में भारतीय कप्तान से आगे रहा है। रोहित ने इस दौरान पावरप्ले में 34 पारियों में 66.8 की औसत से 1069 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा है। रोहित ने इस दौरान 123 चौके और 60 छक्के लगाए हैं। हिटमैन ने हर 4.7 गेंद पर एक बाउंड्री लगाई है। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2023 से अब तक पावरप्ले में 22 वनडे पारियों में 40 से ऊपर की औसत से 604 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का रहा है। हेड ने इस दौरान 91 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।