फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: दुबई स्टेडियम की सुरक्षा में चूक, सेमीफाइनल मुकाबले के बाद केएल राहुल के गले लगा प्रशंसक, वीडियो

Tue, 04 Mar 2025 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दुबई में खेले गए इस मुकाबले के बाद एक फैन अचानक मैदान पर पहुंच गया और केएल राहुल से गले मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
प्रशंसक ने लगाया केएल राहुल को गले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले के बाद एक फैन अचानक मैदान पर घुस गया और केएल राहुल से गले मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

प्रशंसक ने लगाया केएल राहुल को गले - फोटो : PTI
सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंचा प्रशंसक
दरअसल, यह घटना सेमीफाइनल मुकाबले के समापन की है। जब भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हाथ मिला रहे थे। तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच गया और जीत का जश्न मनाते केएल राहुल के गले लग गया। हालांकि, तुरंत ही सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशंसक को बाहर ले गए। 

भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारत का विजयी अभियान जारी
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और 49.3 ओवर में 264 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक बार फिर चेज मास्टर साबित हुए और उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 48.1 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : ANI
भारत ने वनडे विश्व कप की हार का बदला चुकता किया 
भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है। यह लगातार तीसरी बार है जब भारत सीमित ओवर प्रारूप के आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहा है। भारत ने इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप, 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी और अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच में भी पहुंचने में सफल रहा है। वहीं, टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2013 और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें