फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS BGT: आईसीसी ने सिडनी की पिच को बताया संतोषजनक, बाकी पिचों को दी बेहतरीन रेटिंग, जानें

Wed, 08 Jan 2025 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम की पिच, एडीलेड ओवल, ब्रिसबेन में गाबा की पिच और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ऊंची रेटिंग मिली है। वहीं, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच को संतोषजनक बताया गया है।
विज्ञापन
कमिंस और बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की पांच में से चार पिचों को आईसीसी ने बेहतरीन करार दिया है, जबकि सिडनी में पांचवें और आखिरी टेस्ट की पिच को संतोषजनक रेटिंग मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। पांच मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

बोलैंड और कोहली - फोटो : X
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कही यह बात
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम की पिच, एडीलेड ओवल, ब्रिसबेन में गाबा की पिच और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ऊंची रेटिंग मिली है। वहीं, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच को संतोषजनक बताया गया है। सिडनी की पिच इस बार गेंदबाजों की मददगार थी और दोनों पारियों में बल्लेबाज जूझते नजर आए थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट परिचालन प्रमुख पीटर रोच ने कहा, 'हम हमेशा कोशिश करते हैं कि ऐसी पिचें तैयार करें जो उस मैदान की खूबी बताती हो और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐसा ही होता आया है।' उन्होंने कहा, 'हम ऐसी पिचें नहीं तैयार करते जो मेजबान टीम के अनुकूल हो या हमारी मदद करे। हम चाहते हैं कि बल्ले और गेंद के बीच अच्छी स्पर्धा हो और नतीजा निकले। तैयारियों पर मौसम का असर पड़ा और हमें पता है कि सबसे कुशल क्यूरेटर भी विपरीत मौसम से प्रभावित होते।'

गौतम गंभीर - फोटो : PTI
गंभीर ने सिडनी की पिच को लेकर दिया बयान
सिडनी की पिच को लेकर जहां सुनील गावस्कर ने कहा कि यह आदर्श पिच नहीं थी वहीं भारतीय कोच गौतम गंभीर ने इसे मसालेदार और टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी बताया था। गंभीर ने कहा, 'यह सिडनी का सामान्य विकेट नहीं था, जैसा कि हम आम तौर पर देखते हैं या जिसे हमने पहले भी देखा है, लेकिन फिर टेस्ट क्रिकेट को ऐसे ही खेला जाना चाहिए। परिणाम देने वाला विकेट। मुझे पता है कि जब हम स्वदेश में खेलते हैं तो टर्निंग विकेट के बारे में बहुत बात होती है, लेकिन यह शायद उतना ही मददगार था जितना कि हमें स्वेदश में मिलता है।'

गावस्कर और गंभीर - फोटो : PTI
गावस्कर ने पिच की आलोचना की थी
हालांकि, गावस्कर ने एससीजी के विकेट की आलोचना की थी। गावस्कर ने ‘एबीसी स्पोर्ट’ पर कहा, 'जब मैंने पिच देखी तो मैंने कहा कि गायें इस पर चर सकती थीं। यह आदर्श टेस्ट मैच पिच नहीं है क्योंकि आप चाहते हैं कि मैच चौथे या पांचवें दिन तक चले। गावस्कर ने कहा कि अगर भारत में भी ऐसा ही विकेट उपलब्ध कराया जाता तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटर उसकी आलोचना करते। उन्होंने कहा, 'सभी उसे निशाना बनाते। इस बारे में तरह-तरह की टिप्पणियां की जातीं कि ‘क्या यह अच्छी पिच है? इस पिच पर पहले खेल चुके पूर्व खिलाड़ी भी हैरान थे। ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि उन्होंने पिच पर इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। मुद्दा यह है कि जब आप विदेश जाते हैं। तो आपको इस तरह की सतह पर खेलने के लिए तैयार रहना होता है।'
विज्ञापन

रोहित शर्मा-सुनील गावस्कर - फोटो : @BCCI/gavaskarsunilofficial
गावस्कर ने पूर्व खिलाड़ियों की भी आलोचना की थी
इस 75 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कठिन भारतीय पिचों के बारे में शिकायत करने के लिए पूर्व खिलाड़ियों की भी आलोचना की थी। गावस्कर ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में क्या आपने कभी किसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर को परिस्थितियों के बारे में शिकायत करते सुना है? वे स्वीकार करते हैं कि विदेश में खेलने का मतलब यही है।' उन्होंने कहा, 'हम शिकायत करने वाले नहीं हैं, हम शिकायत नहीं करते। जब हम (विदेश में) जाते हैं और क्रिकेट खेलते हैं तो हम कड़ी मेहनत करते हैं और अगर हम हार जाते हैं तो हम हार जाते हैं। हम समझते हैं कि विदेशों में घरेलू टीम को हराना बहुत मुश्किल है। आप हमें कभी शिकायत करते नहीं पाएंगे, लेकिन भारत में एक दिन में 15 विकेट गिरना नरक जैसा होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें