फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HMPV Virus Cases Today: एचएमपीवी संक्रमण के चलते रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर जांच शुरू, जानिए ताजा अपडेट्स

Wed, 08 Jan 2025 01:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HMPV Virus Cases in India: कई राज्यों में सरकारों ने एचएमपीवी संक्रमण के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों आदि पर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एचएमपीवी संक्रमण के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब तक देश में सात मरीज इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं संक्रमण के मामले बढ़ते देख केंद्र सरकार ने भी निगरानी तेज कर दी है और रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ने पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अभी तक हरियाणा में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। हालांकि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से सतर्क रहने को कहा है। 
विज्ञापन


निगरानी तंत्र को किया जा रहा मजबूत
कई राज्यों में सरकारों ने एचएमपीवी संक्रमण के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों आदि पर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों पर विशेष ध्यान देने और उनकी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। कुछ राज्यों में संक्रमित मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। 

क्या है एचएमपीवी संक्रमण?
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी संक्रमण, सांस से जुड़ा संक्रमण है, जिससे इंसानों की श्वसन प्रणाली में परेशानी होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं होती, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह संक्रमण खतरा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें