कोहली के अर्धशतक पर आया पत्नी का रिएक्शन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली दमदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 94 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी पर पत्नी अनुष्का ने उन्हें चीयर किया। वह खड़े होकर तालियां बजाती नजर आईं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके रिएक्शन को खूब पसंद कर रहे हैं।