फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद में शमी की होगी वापसी, WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतना होगा आखिरी मैच

Sat, 04 Mar 2023 09:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती तीन टेस्ट में सिराज ने सिर्फ 24 ओवर गेंदबाजी की है और 17 से 22 मार्च तक खेले जाने वाले तीनों वनडे मैचों में उनके अंतिम एकादश में शामिल रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में नौ मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है। शमी को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट से आराम दिया गया था।
विज्ञापन

भारतीय टीम प्रबंधन ने मेडिकल स्टाफ के परामर्श से आईपीएल के ज्यादातर मैचों को खेलने वाले और एकदिवसीय विश्व कप की योजना में शामिल तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट की योजना बनाई है। शमी शुरुआती दो टेस्ट खेले थे और वह वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। इंदौर टेस्ट में टीम में उनकी जगह उमेश यादव को शामिल किया गया था।

शुरुआती तीन टेस्ट में सिराज ने सिर्फ 24 ओवर गेंदबाजी की है और 17 से 22 मार्च तक खेले जाने वाले तीनों वनडे मैचों में उनके अंतिम एकादश में शामिल रहने की संभावना है। ऐसे में उन्हें मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में विश्राम दिया जा सकता है।

शमी इस सीरीज में अब तक सबसे बेहतर तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में 30 ओवर गेंदबाजी की है और सात विकेट चटकाए हैं। मोटेरा की सूखी पिच पर टीम को उनकी अधिक जरूरत होगी। ऐसी पिच रिवर्स स्विंग के लिए अनुकूल हो सकती है। भारत चार टेस्ट मैचों की शृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सीधे क्वालिफाई करने के लिए उसे इस मुकाबले को जीतना होगा।
विज्ञापन

अहमदाबाद में नहीं होगी स्पिन की मददगार पिच
इंदौर में होल्कर स्टेडियम की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने ‘खराब’ की रेटिंग दी थी लेकिन गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) इस तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। राज्य संघ के एक सूत्र ने कहा- हमें (पिच को लेकर) भारतीय टीम प्रबंधन से कोई निर्देश नहीं मिला है और हमारे स्थानीय ‘क्यूरेटर’ सामान्य पिच तैयार कर रहे हैं जैसा कि हमने पूरे सत्र में किया है।’ उन्होंने कहा, ‘दरअसल, यहां जनवरी में आखिरी रणजी मैच में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 (508) से अधिक का स्कोर बनाया था और गुजरात की टीम ने पारी की हार के बावजूद दोनों पारियों में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा।’

टेस्ट मैच शुरू होने में चार दिन से कम बाकी है और अभी यह पता नहीं है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीीसआई) ‘क्यूरेटर’ तपोश चटर्जी और आशीष भौमिक जब यहां की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेंगे तो पिच का मिजाज कैसा होगा। उन्होंने कहा, ‘जाहिर तौर पर पिछले कुछ दिनों से बीसीसीआई की मैदान और पिच समिति स्थानीय क्यूरेटर को निर्देश दे रही है लेकिन निश्चित रूप से हमारा प्रयास एक अच्छी टेस्ट मैच पिच तैयार करना है।’ अहमदाबाद में पिछली बार कोविड-19 महामारी के दौरान दो टेस्ट मैच खेले गये थे। यह दोनों मैच दिन-रात्रि थे और ये मुकाबले दो दिनों के अंदर खत्म हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें