India vs Australia T20 Live Streaming Channel: भारत ने विशाखापट्टनम में 23 नवंबर को खेले गए पहले मुकाबले में दो विकेट से जीत हासिल की थी। उसके तीन दिन बाद तिरुवनंतपुरम में दूसरे मुकाबले में 44 रन से जीत मिली थी।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में मंगलवार (28 नवंबर) को टी20 सीरीज जीतने उतरेगी। उसके पास पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त है। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत लेती है तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। भारत ने विशाखापट्टनम में 23 नवंबर को खेले गए पहले मुकाबले में दो विकेट से जीत हासिल की थी। उसके तीन दिन बाद तिरुवनंतपुरम में दूसरे मुकाबले में 44 रन से जीत मिली थी।
विज्ञापन
भारत की नजर गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने पर भी होगी। छह साल बाद 2017 में जब दोनों टीमें टी20 मैच में यहां आमने-सामने हुई थीं तब ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। भारत उस हार का हिसाब चुकता करने उतरेगा।
मौसम साफ रहने का अनुमान
एक्यूवेदर के मुताबिक, 28 नवंबर को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आसमान में बादलों के छाए रहने की संभवना भी नहीं है। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेल शुरू होगा। उस समय अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि खेल खत्म होने पर भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे के आसपास तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। ऐसे में दर्शकों एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
हम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 नवंबर) को खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। साथ ही सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे।