भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम की समस्या भी सुलझी
भारतीय टीम एशिया कप में बीच के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पा रही थी। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में विराट और सूर्यकुमार की जोड़ी ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने लगभग हर ओवर में एक चौका या छक्का लगाया और भारत ने रन रेट बरकरार रखा। इसी वजह से आखिरी पांच ओवर में भारत को सिर्फ 39 रन बनाने थे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मैच नहीं बचा सके।
गेंदबाजों की दमदार वापसी
इस मैच में कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई थी। चौथे ओवर में अक्षर ने फिंच का विकेट जरूर लिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम तेजी से रन बना रही थी। पांचवें ओवर में भुवनेश्वर ने ग्रीन को आउट कर भारत को राहत दिलाई, लेकिन तब तक ग्रीन 21 गेंद में 52 रन बना चुके थे। पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62 रन हो चुका था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और अगले 117 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरा दिए। इसी वजह से कंगारू टीम 200 का स्कोर नहीं बना पाई।