फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Playing-11: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 आज, ईशान-यशस्वी और सुंदर-अक्षर में किसे मिलेगा मौका?

Thu, 23 Nov 2023 06:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

India vs Australia T20 Playing 11 Prediction: विश्व कप की हार को भुलाना इतना आसान काम नहीं है और फिर सूर्यकुमार को केवल 96 घंटे के अंदर मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक युवा टीम का नेतृत्व करना है। उन्हें आत्ममंथन करने का मौका भी नहीं मिलेगा, लेकिन टी20 उनका पसंदीदा प्रारूप है और वह इसमें खेलने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करने वाली टीम इंडिया गुरुवार से उसके खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। विशाखापट्टनम में होने वाला पहला मैच शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम अभी ठीक से उस हार का गम भी नहीं उतार सकी होगी कि उसे फिर से उसी टीम के खिलाफ खेलना है जिसने उन्हें हराया था। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती तीन मैचों में उपकप्तान होंगे। आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे और वह उपकप्तान होंगे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, विश्व कप की हार को भुलाना इतना आसान काम नहीं है और फिर सूर्यकुमार को केवल 96 घंटे के अंदर मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक युवा टीम का नेतृत्व करना है। उन्हें आत्ममंथन करने का मौका भी नहीं मिलेगा, लेकिन टी20 उनका पसंदीदा प्रारूप है और वह इसमें खेलने के लिए तैयार होंगे। टीम का कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी केवल जीत दर्ज करना ही नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों की पहचान करना भी होगा जो अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है, लेकिन उनकी पहली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होगी जिसमें विश्वकप में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ी जैसे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, लेग स्पिनर एडम जाम्पा और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल हैं।

इसके अलावा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हैं। अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति के बावजूद मैथ्यू वेड की अगुवाई वाली टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। पिछले साल टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के नाम पर सबसे छोटे प्रारूप में खेलने के लिए विचार नहीं किया जा रहा है और ऐसे में चयनकर्ताओं को इस सीरीज से अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

रिंकू के पास फिर आतिशी तेवर दिखाने का मौका

रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने अभी तक भारत की तरफ से जितने मैच खेले हैं उनमें उन्होंने प्रभावित किया है। यही बात भदौही के यशस्वी, तिलक और मुकेश पर लागू होती है जबकि एशियाई खेलों के दौरान पदार्पण करने वाले जितेश को ईशान किशन की मौजूदगी के कारण इंतजार करना होगा।

भारत के इन खिलाड़ियों ने अभी तक वेस्टइंडीज, आयरलैंड और एशियाई खेलों में औसत दर्जे के आक्रमण का सामना किया है। ऐसे में केन रिचर्डसन, नाथन एलिस, सीन एबॉट और बाएं हाथ के जेसन बेहरनडोर्फ जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी वाले ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने उनकी असली परीक्षा होगी।

आईपीएल से पहले हैं 11 टी20 मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को आईपीएल से पहले 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के बाद टी-20 विश्वकप खेला जाएगा। इसलिए अगले कुछ महीने इन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वे विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

इस सीरीज में गेंदबाजों की भी परीक्षा होगी। रवि बिश्नोई को अधिक मैच खेलने को मिल सकते हैं जबकि तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को रोटेट किया जा सकता है। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले अक्षर पटेल को भी सीरीज के पांचों मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।

ईशान और यशस्वी में ओपनिंग की रेस

यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन - फोटो : BCCI/Twitter
अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण बल्लेबाजी क्रम पर काम कर रहे हैं तथा शुभमन गिल की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए वापसी के बाद भारत के पास शीर्ष क्रम में काफी विकल्प होंगे। पूरी संभावना है कि ऋतुराज गायकवाड़ के साथ जायसवाल या किशन में से कोई एक पारी का आगाज करेगा।

सूर्यकुमार तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। वनडे टीम के विपरीत भारत की टी 20 टीम में बाएं हाथ के कई खिलाड़ी हैं। इनमें जायसवाल, किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह के साथ-साथ ऑलराउंडर अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, मैट शॉर्ट, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), शॉन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जांपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें