कोहली ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर नवंबर 2019 में डे-नाइट टेस्ट के दौरान लगाया था। उसके बाद से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने में 84 पारी लग गए। कोहली ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। यह उनके करियर का 71वां शतक है।
विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के 71 शतक हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी की। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक लगाए थे।