फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आक्रामक बैटिंग पर बोले- रोहित, कहा- इस वजह से पहले ओवर से शुरू किया प्रहार

Thu, 04 Nov 2021 10:34 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप मैच में रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। मैच के बाद रोहित शर्मा ने उन कारणों का खुलासा किया जिसके चलते उन्होंने पहले ओवर से आक्रामक बैटिंग की। 
विज्ञापन
शॉट खेलते हिटमैन रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में बुधवार भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। अबू धाबी में खेल गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की पारी खेली। हिटमैन की खासियत यह रही कि उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर आक्रमण किया। मैच के बाद रोहित ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ओवर से ही अफगानिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख क्यों अख्तियार किया। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से शिकस्त दी। टी-20 विश्व कप में यह भारत की पहली जीत है। 

विज्ञापन


बल्लेबाजी के अनुकूल थी पिच

मैच के बाद रोहित शर्मा ने बात करते हुए कहा हम पहले क्षेत्ररक्षण करना चाहते थे लेकिन यह पिच बल्लेबाजी के लिेए ज्यादा बेहतर थी, हमारी टीम के लिए अच्छी शुरुआत और सम्मानजनक स्कोर बनाना काफी जरूरी था, हमें पता था कि सेमीफाइनल में जाने के लिेए नेट रन रेट काफी मायने रखता है, इसलिए हम बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहते थे, यह अच्छी बात रहै कि हम ऐसा करने में सफल रहे। 

टी-20 इंटरनेशनल में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच पाने वाले पांचवें खिला़ड़ी हैं। रोहित को अब तक 11 बार इस फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का ईनाम मिला है। उनसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पाने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद नबी 13, विराट कोहली 12, मोहम्मद हफीज 11 और शाहिद अफरीदी 11 शामिल हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के खिलाफ नाकाम रहे हिटमैन

24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा नाकाम रहे थे। इस मुकाबले वह खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, न्यूजीलैंड के विरुद्ध 31 अक्तूबर को खेेल गए मुकाबले वह 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। लगातार दो मैचों में असफल होने के बाद रोहित को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। हिटमैन के मुताबिक, हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे, जो पहले दो मैचों में नहीं हुई, हम अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहते थे जिससे आने वाले बल्लेबाज बेखौफ होकर खेल सकें। इस दौरान उन्होंने साथी बल्लेबाज केएल राहूल की भी जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें