फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: 14 महीने बाद वापसी करने वाले रोहित शुभमन की इस गलती से हुए आउट! गिल पर ऐसे फूटा कप्तान का गुस्सा

Thu, 11 Jan 2024 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

रोहित रन आउट होने पर नाखुश दिखे। उनका गुस्सा शुभमन पर फूट पड़ा। वह गिल को कुछ कहते हुए भी दिखे। इस पर गिल भी कुछ सफाई पेश करते दिखे। हालांकि, यह रोहित की नाराजगी दूर करने के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन
शुभमन गिल पर रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी20 में भारतीय पारी के दौरान एक समय माहौल तनावग्रस्त हो गया, जब कप्तान रोहित शर्मा रन आउट हो गए। दरअसल, हिटमैन भारत की टी20 टीम में 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में भारतीय पारी के पहले ओवर में ही रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। हालांकि, अपने आउट होने के तरीके से कप्तान खुश नहीं दिखे और उन्होंने शुभमन गिल के सामने नाराजगी जाहिर भी की। दोनों के बीच लाइव मैच में बीच मैदान बहस देखने को मिली। 
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने आगे बढ़कर मिड ऑफ में शॉट खेला और रन के लिए दौड़े। मिड ऑफ में खड़े जादरान से मिसफील्ड हुआ और जितनी देर में उन्होंने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया, रोहित तब तक नॉन स्ट्राइकर एंड जो कि डेंजर एंड था, वहां तक पहुंच गए थे। रोहित ने रन के लिए कॉल किया था और शुभमन उन्हें प्रतिक्रिया देने की बजाय गेंद की तरफ ही देखते रह गए और जब तक उन्होंने रन के लिए मना किया तब तक रोहित नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे। दोनों एक ही छोर पर थे, लेकिन शुभमन के क्रीज के अंदर होने के कारण रोहित को रन आउट होना पड़ा। 

रोहित इस पर नाखुश दिखे। उनका गुस्सा शुभमन पर फूट पड़ा। वह गिल को कुछ कहते हुए भी दिखे। इस पर गिल भी कुछ सफाई पेश करते दिखे। हालांकि, यह रोहित की नाराजगी दूर करने के लिए काफी नहीं था। रोहित गुस्से में पवेलियन लौटे। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है। फैंस का मानना है कि डेंजर एंड पर रोहित दौड़ रहे थे और उन्हीं का कॉल था, तो शुभमन को दौड़ना चाहिए था। गलती शुभमन की है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। 
विज्ञापन

भारत ने पहला टी20 जीता

हालांकि, रोहित के पवेलियन लौटने के बाद शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले, लेकिन चौथे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। गिल ने 12 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन की पारी खेली। उन्हें मुजीब उर रहमान ने विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों स्टंप आउट कराया। इससे पहले अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। मोहम्मद नबी ने 27 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें