फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले पर बल्ला बदला, फिर भी कुछ नहीं कर पाए युवराज

विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने उम्मीद के अनुरूप खेल दिखाया और पहले ही मैच में मेजबान बांग्लादेश को हराकर जीत से टूर्नामेंट में अपना आगाज किया। लेकिन मैच में जिस तरह से भारत की शुरुआत हुई उसने सभी को डरा दिया था कि कहीं ही मैच में बड़ा उलटफेर न हो जाए।
विज्ञापन


टीम इंडिया इस समय एशिया कप में बतौर नंबर वन टीम के रूप में उतर रही है और वह खिताब की प्रबल दावेदार भी है। मीरपुर की हरी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब होने के साथ-साथ खराब भी रही। पहले 6 ओवर में भारत 2 विकेट पर 31 रन ही बना सका था।

लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत 10 ओवर में भी सिर्फ 52 रन ही बना सका और शिखर धवन, विराट कोहली और सुरेश रैना सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे हालांकि इसके बाद भारतीय पारी में कुछ बेहद दिलचस्प वाकये भी हुए जो हर किसी को हल्का सा गुदगुदा भी सकते हैं। आइए, जानते हैं भारतीय पारी के दौरान ऐसे ही 7 बेहद हल्के-फुल्के क्षण के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने 15 मिनट के अंदर 2 बार बदला बल्ला पर कुछ नहीं कर पाए

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय पारी के 7 हल्के-फुल्के क्षण जो मैच में तनाव के बीच काफी मजेदार भी रहे।

पहला, 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला लेकिन इसके बाद इसका जश्न अगली लगातार 3 गेंदों को सीमारेखा के पार पहुंचाकर मनाया।

दूसरा, आठवें ओवर में सुरेश रैना के बोल्ड होने के बाद क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने युवराज सिंह आए। वह अपनी पारी में 16 गेंदों में 15 रन बना सके लेकिन इस पारी में एक भी छक्का नहीं लगा सके। युवी 29 मिनट तक क्रीज पर रहे और बड़े शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन 15 मिनट के अंदर लगातार 2 ओवर से पहले उन्होंने 2 बार अपना बल्ला बदला, लेकिन छक्का नहीं लगा पाए।

तीसरा, 15वें ओवर की पहली गेंद पर फिफ्टी पूरा करने के बाद रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्के के लिए बड़ा शॉट खेला जो सीमारेखा से तुरंत पहले गिरा लेकिन क्षेत्ररक्षक उसे रोकने के चक्कर में गेंद को पकड़ लेने के बाद गेंद के साथ ही सीमारेखा के पार भी चला गया।

चौथा, 16वें ओवर की चौथी गेंद पर भी रोहित के शॉट ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने लॉंग ऑन पर छक्का जड़ा जिसे क्षेत्ररक्षक ने रोकने की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहे लेकिन गेंद सीमारेखा से बाहर जाने के बाद तुरंत अंदर चली भी आई। हालांकि अंपायर ने इसे छक्का करार दिया।

पांचवां, रोहित ने जीवनदान पाने के बाद अपनी इस पारी में दो बार चौके-छक्के की हैट्रिक लगाई। उनकी इन डबल हैट्रिक में एक छक्के के साथ-साथ 2 चौके भी जमाए।

छठा, उभरते बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को कप्तान धोनी ने अपने से पहले ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा जो काफी फायदेमंद साबित हुआ। पांड्या ने 18 गेंदों में 31 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

सातवां, कप्तान धोनी का अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट देखने का मजा। धोनी ने इस मैच की अंतिम गेंद पर मिडविकेट की दिशा में खेलकर अंतिम गेंद पर छक्का जड़ दिया। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें