फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित का बल्ला चला, आसान जीत से आगे बढ़ा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए। भारतीय पारी में रोहित शर्मा (83रन, 55गेंद) और हार्दिक पांड्या (31रन, 17गेंद) की बल्लेबाजी अहम रही। जवाब में बांग्लादेश 7 ‌विकेट पर 121 रन ही बना सकी। भारत ने एशिया कप का पहला मैच 45 रन से जीता।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

एशिया कप में टीम इंडिया का आगाज जीत के ‌साथ हुआ है। इस जीत के साथ ही भारत ने करीब 8 माह पुरानी हार का बदला बांग्लादेश से ले लिया। इससे पहले पिछले साल जून महीने में बांग्लादेश ने भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से हराई थी।

बात एशिया कप के पहले मैच की करे तो टीम की बल्लेबाजी ने जरुर निराश किया। रोहित शर्मा को छोड़ दिया जाए तो टीम का शीर्षक्रम नहीं चला। ‌टीम को उम्मीद है कि पहले मैच में फेल रहे शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह और सुरेश रैना अगले मैच में बल्ले से कमाल करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर हार्दिक पांड्या को लेकर किया गया एक्सपेरिमेंट सफल रहा। हार्दिक ने 17 गेंदों में 31 रन ठोंक डाले। हार्दिक के अलावा रोहित (55 गेंद, 83 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों के बीच 61 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी रही।

रोहित और हार्दिक ने आखिर में लगाए बड़े हिट

पहले बल्लेबाजी के न्यौते के बाद टीम इंडिया के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन उत्साह से लबरेज क्रीज पर उतरे। लेकिन दूसरे ओवर में ही धवन (2) बोल्‍ड हो गए।

अच्छी ओपनिंग का ख्वाब टीम इंडिया का धवन के सस्ते में आउट होते ही बिखर गया। उसके बाद विराट कोहली ने रोहित के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। चौथे ओवर में तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने कोहली को सिर्फ 3 रन लेने दिए। अगले ओवर में कोहली (8) बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा के ओवर में चलते बने।

हालांकि तीन विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने युवराज के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। पहले धीमा खेल दिखाने के बाद दोनों ने जल्दी ही लय हासिल की और लंबे हिट लगाने शुरू किए। रोहित शर्मा ने फिफ्टी ठोंकी। इसके बाद युवराज सिंह (15) के रुप में टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवाया। हालांकि 4 विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या ( 31रन, 17गेंद) हाथ खोलने से नहीं चूके। उन्होंने आते ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर कहर बरपाया।

वहीं, दूसरी ओर पहले से क्रीज पर जमे रोहित ने भी आखिर में हाथ खोले और बड़े हिट लगाकर भारतीय दर्शकों का समां बांधा। आखिरी ओवर में रोहित शर्मा (83 रन, 55 गेंद) और हार्दिक पांड्या के रुप में भारत ने पांचवां और छठा विकेट खोया। हार्दिक और रोहित के बीच पांचवें‌ विकेट के लिए 26 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी हुई। आखिर गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का छक्का इंडियन फैंस को तरोताजा कर गया।
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने झटके 3 विकेट

जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही। अपने दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने पहली सफलता दी। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने विकेट झटका। तीसरी सफलता फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के खाते में आई। हालांकि इस सफलता के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार जरुर करना पड़ा।

चौथे विकेट में रोहित शर्मा की शानदार फि‌ल्डिंग महत्वपूर्ण रही। पांचवां विकेट हार्दिक पांड्या को मिला। छठा और सातवां विकेट आशीष नेहरा के खाते में आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें