फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs AUS A: हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल पहले जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, जानें वजह

Sun, 03 Nov 2024 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी चुना गया है। इस मुकाबले से पहले बोर्ड ने केएल और ध्रुव को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
केएल राहुल-ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सात नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने रविवार को केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

अनौपचारिक टेस्ट खेलते दिखेंगे राहुल और ध्रुव
दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी चुना गया है। इस मुकाबले से पहले बोर्ड ने केएल और ध्रुव को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम में शामिल किया है। वह गुरूवार से खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने क्यों अपनाई यह रणनीति?
राहुल और जुरेल न्यूजीलैंड सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। राहुल ने इस सीरीज का शुरुआती मैच खेला था। हालांकि, वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम प्रबंधन ने उनकी जगह सरफराज खान को मौका दिया। वहीं, इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले जुरेल को ऋषभ पंत की वापसी के बाद किसी भी मैच में मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम प्रबंधन चोट की समस्या से निपटने के लिए दौरे के लिए चुने गए हर खिलाड़ी को मैदान पर समय बिताने का मौका देना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें