फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ताहिर ने लिया बड़ा फैसला, 2019 विश्व कप के बाद लेंगे वन-डे से संन्यास

Tue, 05 Mar 2019 08:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान ताहिर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने पुष्टि कर दी है कि 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप उनका दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम वन-डे टूर्नामेंट होगा। ताहिर ने कहा कि वह हमेशा से ही विश्व कप में खेलना चाहते थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस महान टीम के लिए खेलना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ मेरी समझ अच्छी है और मैंने फैसला किया है कि विश्व कप मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय वन-डे टूर्नामेंट होगा। तब तक ही मेरा अनुबंध भी है।

39 वर्षीय ताहिर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 2020 आईसीसी टी20 विश्व कप तक वो दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'इसके बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका मुझे अन्य लीग में खेलने की इजाजत देगा, लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट खेलना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट में कोई भूमिका निभा सकता हूं। मैं इस मौके के लिए आभारी रहूंगा।'
विज्ञापन


लेग स्पिनर ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय तक क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं जितना ज्यादा हो सके, उतना क्रिकेट खेलना पसंद करूंगा। मगर जिंदगी में ऐसा समय भी आता है जब आपको बड़े फैसले लेना होते हैं। यह उन बड़े फैसलों में से एक है। यह मेरी जिंदगी का बड़ा फैसला है। मुझे महसूस हुआ कि देश में कई अन्य अच्छे स्पिनर्स हैं, जिन्हें मौके की जरूरत है। हम इसी स्थान की लड़ाई करते हैं, लेकिन भविष्य को देखें तो उनके पास दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के ज्यादा मौके हैं।'

इमरान ताहिर ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच विजयी प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहला वन-डे आठ विकेट से जीता। लेग स्पिनर ने 26 रन देकर तीन विकेट झटके। अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए ताहिर ने कहा, 'मैं हर मैच में विकेट लेना चाहता हूं और पहले वन-डे में ऐसा ही हुआ। मैं आभारी हूं कि पहले वन-डे में टीम की जीत में अहम योगदान दे सका।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें