विराट कोहली और हार्दिक पांड्या
- फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली को मौजूदा क्रिकेट में सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्हीं के बाद अब भारतीय टीम के अन्य सदस्य भी जिम में घंटों पसीना बहाते हुए नजर आते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि
दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर
इमरान ताहिर भी एब्स के मामले में विराट कोहली और
हार्दिक पांड्या से पीछे नहीं हैं।
कोहली और पांड्या के एब्स की तस्वारें कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन 38 साल के ताहिर के एब्स पहली बार तब देखने को मिले जब वह दुबई में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग का मैच खेल रहे थे। ताहिर इस टूर्नामेंट में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल रहे हैं।
मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइडेट के बीच खेले गए मुकाबले के 13वें ओवर में जब बॉल उनके पास गई तो उन्होंने बॉल पकड़कर विकेटकीपर कुमार संगाकारा की ओर फेंका। इसके बाद गर्मी से परेशान ताहिर ने अपनी टी-शर्ट ऊपर उठाई और इसके साथ पहली बार उनके 8 एब्स पहली बार दुनिया के सामने आए।
ताहिर की यह फोटो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और हर ओर उनके एब्स की ही चर्चा हो रही है। उन्होंने इस मैच में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम जरूर लिए लेकिन उनकी टीम इस मैच को 5 विकेट से हार गई।