हालांकि क्वेटा के लिए असल मुश्किल अभी आनी बाकी थी। अगले ही ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर
इमरान ताहिर ने लगातार तीन विकेट चटककर क्वेटा को 102 रनों पर समेट दिया। ताहिर ने हसन खान, जॉन हेस्टिंग्स और राहत अली का विकेट लिया।
इसके साथ ही ताहिर पीएसल के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। साथ ही ताहिर पीएसएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब पांच मैचों में 10 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर 7 विकेटों के साथ मोहम्मद शामी हैं।