फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने उजागर की अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल, तीसरी पत्नी के बारे में किया यह खुलासा

Mon, 23 Jul 2018 03:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने इन दिनों अपनी पूर्व पत्नी को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी रेहम खान ने अपनी एक किताब में इमरान खान से जुड़े कई विवादित खुलासे किए थे।

विज्ञापन


हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद इमरान खान ने पूर्व पत्नी पर पलटवार किया है। इमरान खान ने कहा कि रेहम खान से शादी करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। बता दें कि रेहम और इमरान का निकाल साल 2014 में ही हुआ था, लेकिन सिर्फ 10 महीने साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद इमरान ने इसी साल फरवरी में बुशरा मानेक से शादी कर ली। पांच बच्चों की मां बुशरा मानेक की यह दूसरी शादी है। वहीं 65 वर्षीय इमरान खान का यह तीसरी निकाह है। इमरान खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में रेहम ने जो कुछ कहा है वो सही नहीं है। रेहम सिर्फ उनकी छवि को धूमिक करने के लिए ऐसा कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इमरान ने कहा, 'मेरे चरित्र पर लगाए गए सभी इल्जाम बेबुनिया हैं। मैंने कभी किसी महिला के साथ नाजायज संबंध नहीं रखे। जिस महिला से मेरी शादी हुई है, उसका चेहरा शादी से पहले मैंने कभी देखा तक नहीं था। वो जब भी मेरे सामने आई, उसके चेहरे पर लिबास रहता था। यहां तक कि मैंने उनके घर में लगी सिर्फ एक पुरानी तस्वीर में ही उन्हें देखा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें