फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसके प्रसाद बोले-धोनी ने अगर नहीं किया ऐसा तो तलाशेंगे उनका विकल्प

Tue, 15 Aug 2017 12:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और एबी डीविलियर्स - फोटो : ICC
विज्ञापन
रविवार को श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जगह दी गई लेकिन 2011 विश्वकप के हीरो रहे युवराज सिंह को एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर का रास्ता देखना पड़ा ऐसे में  भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सोमवार को कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चयन बैठक में चर्चा हुई थी लेकिन झारखंड के इस क्रिकेटर के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने की स्थिति में ही वे विकल्पों की तलाश करेंगे।
विज्ञापन

धोनी के भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC
युवराज सिंह को आराम देने की स्थिति को स्पष्ट करने के बाद प्रसाद से जब धोनी के बाबत पूछा गया तो उन्होंने उत्तर दिया, ‘‘मैं ईमानदारी से कहूंगा। चर्चायें हर किसी के बारे में होती हैं। ऐसा नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ही चर्चा हुई। जब हम टीम चुनते हैं तो हम संयोजन की बात करते हैं और हम हर किसी के बारे में चर्चा करते हैं। ’’ धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन जब तब वह टीम के प्रदर्शन कर रहा है, इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

यदि धोनी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो तलाशने होंगे विकल्प

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : self
प्रसाद ने कहा, ‘‘वैसे आप कुछ नहीं कह सकते। हम यह नहीं कहते कि यह (चयन)एक स्वत: होने वाली चीज है लेकिन हम देखेंगे। हम सभी चाहते हैं कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करें। अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो क्यों नहीं उसे ही चुना जाये? अगर वह नहीं होगा तो हमें उसके विकल्पों को तलाशना होगा। ’’ इसके बाद उन्होंने आंद्रे अगासी का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ खिलाड़ी कैसे उम्र के साथ बेहतर होते जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आंद्रे अगासी की आत्मकथा ‘ओपन’ पढ़ रहा था, उनकी असल जिदंगी 30 साल की उम्र के बाद ही शुरू हुई। तब तक उन्होंने दो या तीन ट्राफी जीती थी। उनकी असल जिंदगी इसके बाद शुरू हुई। वह मीडिया के दबाव में रहे जिसमें उनके सवाल रहे कि ‘आप कब संन्यास लोगे?’ लेकिन वह 36 साल की उम्र तक खेले और उन्होंने इतने सारे ग्रैंडस्लैम खिताब अपनी झोली में डाले। ’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें