फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका का हाल: क्लीन स्वीप के बाद पाकिस्तान सबसे नीचे बरकरार, इंग्लैंड किस स्थान पर मौजूद?

Sat, 12 Sep 2026 07:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम की स्थिति विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में और खराब हो गई है। 
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान को इस तरह इंग्लैंड दौरे पर क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पहले से ही आलोचनाओं का सामना कर रही पाकिस्तान टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरे टेस्ट के बाद आइए जानते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ है...
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : England Cricket
रूट-कॉक्स ने इंग्लैंड को दिलाई जीत
कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की शानदार साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस तरह पाकिस्तान ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती और पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। शुरुआती दो टेस्ट मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट चौथे दिन ही जीत लिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 130 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए रूट और कॉक्स ने अर्धशतक जड़े।

पाकिस्तान की दूसरी पारी तीसरे दिन 449 रनों पर समाप्त हुई थी और उसे 129 रनों की बढ़त मिली थी। इंग्लैंड ने आज दूसरी पारी की शुरुआत की, लेकिन कम लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे जल्द ही दो झटके लगे। मोहम्मद अब्बास ने पहले सत्र में शानदार गेंदबाजी की और बेन डेकेट तथा एमिलियो गे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। इसके बाद कॉक्स और रूट ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की और साझेदारी निभाई। रूट और कॉक्स के आगे पाकिस्तान के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए और अंत तक इन दोनों को आउट नहीं कर सके। रूट और कॉक्स दोनों अर्धशतक लगाने और टीम को आसान जीत दिलाने में सफल रहे। रूट 69 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 और कॉक्स 76 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर बरकरार
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड की टीम 16 मैचों में सात जीत, आठ हार और एक ड्रॉ के साथ 74 अंक और 38.54 पीसीटी के साथ छठे नंबर पर बरकरार है। वहीं, श्रीलंका की टीम 33.33 पीसीटी के साथ सातवें नंबर पर ही है। पाकिस्तान की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और वह नौ मैचों में दो जीत और सात हार के साथ 16 अंक लेकर सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान की पीसीटी 14.81 प्रतिशत है। भारत पांचवें स्थान पर बरकरार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष दो में शामिल हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है और टीम का जीत प्रतिशत 80 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। न्यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। बांग्लादेश 55.56 जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। भारतीय टीम 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें