फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया: तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हराया, रूट और कॉक्स की शानदार साझेदारी

Sat, 12 Sep 2026 05:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने बर्मिंघम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच आठ विकेट से जीतकर पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की शानदार साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस तरह पाकिस्तान ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती और पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। शुरुआती दो टेस्ट मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट चौथे दिन ही जीत लिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 130 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए रूट और कॉक्स ने अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन

खराब शुरुआत के बाद रूट-कॉक्स ने दिलाई जीत 
पाकिस्तान की दूसरी पारी तीसरे दिन 449 रनों पर समाप्त हुई थी और उसे 129 रनों की बढ़त मिली थी। इंग्लैंड ने आज दूसरी पारी की शुरुआत की, लेकिन कम लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे जल्द ही दो झटके लगे। मोहम्मद अब्बास ने पहले सत्र में शानदार गेंदबाजी की और बेन डेकेट तथा एमिलियो गे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। इसके बाद कॉक्स और रूट ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की और साझेदारी निभाई। रूट और कॉक्स के आगे पाकिस्तान के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए और अंत तक इन दोनों को आउट नहीं कर सके। रूट और कॉक्स दोनों अर्धशतक लगाने और टीम को आसान जीत दिलाने में सफल रहे। रूट 69 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 और कॉक्स 76 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर बरकरार
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड की टीम 16 मैचों में सात जीत, आठ हार और एक ड्रॉ के साथ 74 अंक और 38.54 पीसीटी के साथ छठे नंबर पर बरकरार है। वहीं, श्रीलंका की टीम 33.33 पीसीटी के साथ सातवें नंबर पर ही है। पाकिस्तान की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और वह नौ मैचों में दो जीत और सात हार के साथ 16 अंक लेकर सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान की पीसीटी 14.81 प्रतिशत है। भारत पांचवें स्थान पर बरकरार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष दो में शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक कटौती अंक पीसीटी
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.00
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
3 न्यूज़ीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 6 3 2 1 0 40 55.56
5 भारत 11 5 4 2 0 68 51.52
6 इंग्लैंड 16 7 8 1 14 74 38.54
7 श्रीलंका 6 1 2 3 0 24 33.33
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 8 16 14.81
विज्ञापन

रजाउल्लाह-मसूद की मेहनत पर फिर पानी
पाकिस्तान ने इस मैच की पहली पारी में 133 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाकर 320 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी दूसरी पारी में अच्छी रही थी और शान मसूद तथा रजाउल्लाह ने दमदार बल्लेबाजी कर टीम को 100+ रनों की बढ़त दिला दी थी। शान मसूद शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन सिर्फ पांच रन से चूक गए। वह 95 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबर आजम ने 103 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली थी।  इसके बाद रजाउल्लाह और मोहम्मद अब्बास ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की। दोनों ने 123 गेंदों पर 121 रन जोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। डेब्यू टेस्ट खेल रहे रजाउल्लाह ने सिर्फ 63 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और नौ छक्के लगाए। मोहम्मद अब्बास ने 67 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की इस मेहनत पर रूट और कॉक्स ने पानी फेरा और मेहमान टीम क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी से नहीं बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें