भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : बीसीसीआई
भारत का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में जीत हासिल करनी होगी। अगर मैच में हार मिलती है तो दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। दक्षिण अफ्रीकी टीम की बात करें तो वह अभी शानदार फॉर्म में है। उसने पांच में से चार मैच जीते हैं। सिर्फ एक मुकाबले में उसे हार मिली है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच 27 मार्च को होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होगा।
मंधाना-शेफाली ने की अर्धशतकीय साझेदारी, मिताली शून्य पर आउट
भारत की पारी की बात करें तो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 74 रनों की साझेदारी की। स्मृति 51 गेंद पर 30 रन बनाने के बाद आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। इसके अगले ही ओवर में रितु मोनी ने शेफाली वर्मा और मिताली राज को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेज दिया। शेफाली ने 42 गेंद पर 42 रन बनाए। मिताली पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गईं।