फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2025 Victory Moments: 14 साल बाद भारत की ODI विश्वकप जीत, स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम; छलके खुशी के आंसू

Mon, 03 Nov 2025 06:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशंसकों ने एक स्वर में वंदे मातरम गाकर महिला टीम का अभिवादन किया और जश्न मनाया। जीत के भावुक पलों को अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साझा किया है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम बनीं विश्व चैंपियन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की खिताबी जीत की खुशी में सराबोर नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम रविवार को इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। खिलाड़ियों के चेहरों की मुस्कान और आंखों के आंसुओं ने दर्शकों की देशभक्ति में चार चांद लगा दिए। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशंसकों ने एक स्वर में वंदे मातरम गाकर महिला टीम का अभिवादन किया और जश्न मनाया। जीत के भावुक पलों को अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साझा किया है।
विज्ञापन

14 साल का सूखा खत्म
भारत 14 साल बाद आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा। इससे पहले पुरुष टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2011 में ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद रविवार को महिला टीम ने वनडे विश्व कप के खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। वहीं, 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।

मिताली, अंजुम और झूलन - फोटो : Jio Hotstar Screen grab
जीत के जश्न में शामिल हुईं झूलन, मिताली और अंजुम
भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन, मिताली और अंजुम अपने करियर में विश्व कप की ट्रॉफी उठाने से चूक गई थीं, लेकिन दो नवंबर 2025 को जब नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रचा गया तो ये तीनों ही खिलाड़ियों के लिए भी यह सपने पूरे होने जैसा था। फाइनल के बाद जब भारत को ट्रॉफी सौंपी गई तो खिलाड़ियों ने मैदान का लैप ऑफ ऑनर लगाया। इसी दौरान वे कमेंट्री कर रहीं तीन दिग्गजों झूलन, मिताली और अंजुम से मिलीं। भारतीय खिलाड़ियों ने इस जीत के जश्न में इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया और इन्हें ट्रॉफी थमाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें