फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला T-20 विश्व कप में भी फिसड्डी साबित हुआ पाकिस्तान, हासिल किया नीचे से दूसरा स्थान

Tue, 03 Mar 2020 06:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नथाकन चंतम ने थाईलैंड की ओर से मंगलवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में पहला अर्धशतक जड़ा, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। थाईलैंड ने सलामी बल्लेबाजों चंतम (56) और नताया बूचेथाम (44) की उम्दा पारियों से तीन विकेट पर 150 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण हालांकि पाकिस्तान की टीम दोनों टीमों के इस अंतिम ग्रुप मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने के लिए नहीं उतर सकी। चंतम और बूचेथाम ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर थाईलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। 

चंतम ने अनाम अमीन के दूसरे और पारी के चौथे ओवर में चार चौके मारे। थाईलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 70 रन बनाए। यह साझेदारी 14वें ओवर में टूटी जब बूचेथाम ने अनाम की फुलटास पर लॉन्ग ऑन पर कैच थमाया। 
विज्ञापन


चंतम ने इसके बाद टूर्नामेंट में पहली बार थाईलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद डायना बेग को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठी। ननापट खोनाचारोनकेई (नाबाद 20) और चानिंदा सुथरुआंग (20) ने इसके बाद टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम का सर्वोच्च स्कोर है।

इस तरह पाकिस्तानी महिलाओं ने अपने टी-20 विश्व कप अभियान का अंत ग्रुप 'बी' में चौथे पायदान से किया। सेमीफाइनल में ग्रुप ए से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई तो ग्रुप बी से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड अंतिम चार के लिए बढ़ीं हैं।

ग्रुप बी अंकतालिका
 
टीम     मैच     जीते     हारे बेनतीजा  अंक
दक्षिण अफ्रीका 4 3 0 1 7
इंग्लैंड 4 3 1 0 6
वेस्टइंडीज 4 1 2 1 3
पाकिस्तान 4 1 2 1 3
थाइलैंड 4 0 3 1 1

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें