भारत में आयोजित 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी आईसीसी को भारत सरकार से टैक्स में छूट नहीं मिली थी। अब आईसीसी टैक्स में रियायत लेकर पिछली बार की भरपाई करने के बारे में सोच रही है। अगर ऐसे में आईसीसी को भारत सरकार से टैक्स में छूट नहीं मिलती और वह समय रहते किसी दूसरे देश को मेजबानी नहीं सौंप पाती, तो आईसीसी को 10 करोड़ डॉलर का झटका लग सकता है।
बता दें कि 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के समय एन श्रीनिवासन आईसीसी के चेयरमैन थे, वहीं
अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। उस वक्त सरकार ने प्रसारणकर्ता स्टार को कुल 125 करोड़ रुपये का 10 प्रतिशत वापस लौटा दिया था, लेकिन आईसीसी द्वारा भुगतान किए गए 290 मिलियन डॉलर में किसी तरह की छूट नहीं मिली थी।