में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर खेलने उतरेंगे। बता दें कि इन युवा खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 'द वॉल' के नाम से मशहूर
इससे पहले
टीम इंडिया तीन बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है और चौथी बार इस पर कब्जा करना चाहेगी। पिछली बार 2012 में उनमुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने इसे जीता था।
बीते लंबे समय से द्रविड इस टीम के साथ हैं और माना जा रहा है कि उनका फोकस सिर्फ एक खिलाड़ी पर न होकर पूरी टीम पर है। मौजूदा टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान
पृथ्वी शॉ के अलावा हिमाशुं राणा अच्छे फॉर्म में हैं। इन दोनों के अलावा पंजाब के शुभमान गिल पर सबकी नजरें होंगी। वो इस टीम में तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
मध्यक्रम में अनुकूल राय और अभिषेक शर्मा भी अपने बल्ले से जोहर दिखाना चाहेंगे। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज ईशान पोरेल और शिवम मावी पर भी सभी की नजरें होंगी।
ये भी पढ़ेंः विराट कोहली ने अंडर-19 खिलाड़ियों को दी ये सलाह, कही इतनी बड़ी बात
मैच से पहले कप्तान शॉ ने कहा कि वह टीम की तैयारियों से खुश हैं। उन्होंने कहा, 'हम एक सप्ताह से यहां है और कुछ मैच खेल चुके हैं। हमारी तैयारियां उम्दा है और हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है।'
दोनों टीमें:
भारत: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमान गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाइ, मनोज कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, ईशान पोरेल, हिमांशु राणा, अनुकूल राय, शिवम मावी, शिवा सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: जेसन संघा (कप्तान), विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, मैक्स ब्रायंट, जैक एडवडर्स, जाक इवांस, जैरोड फ्रीमैन, रियान हाडले, बैक्सटर होल्ट, नाथन मैकस्वीनी, जोनाथन मेरलो, लायड पोप, जासन राल्स्टन, परम उप्पल, आस्टिन वॉ।