आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के दो मैचों को कोरोना की वजह से रद्द करना पड़ा है। कनाडा के नौ खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टीम के पास मैच के लिए 11 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को प्लेट ग्रुप के दो मैच रद्द करने का फैसला किया।
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के दो मैचों को कोरोना की वजह से रद्द करना पड़ा है। कनाडा के नौ खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टीम के पास मैच के लिए 11 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को प्लेट ग्रुप के दो मैच रद्द करने का फैसला किया। कनाडा की टीम के नौ खिलाड़ी अब आईसोलेशन में रहेंगे। टूर्नामेंट की स्वास्थ्य टीम उनकी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम की वजह से कनाडा का सफर भी समाप्त हो गया है। कनाडा का प्लेट प्लेऑफ सेमीफाइनल मैच स्कॉटलैंड के साथ 29 जनवरी को होना था, लेकिन अब ये मैच नहीं होगा और नियमों के हिसाब से स्कॉटलैंड की टीम 13वां/14वां प्लेऑफ में खेलेगी, क्योंकि टीम का नेट रन रेट बेहतर था। इसके अलावा 15वां/16वां प्लेऑफ मैच भी कैंसिल करना पड़ा है, जिसमें कनाडा को या तो युगांडा से या फिर पपुआ न्यू गिनी से खेलना था।
आईसीसी के ईवेंट हेड क्रिस टेटले ने पूरे मामले पर कहा, "हम इस चरण में कोविड-19 के कारण दो मैचों को कैंसिल करने के लिए पूरी तरह से निराश हैं। हम पूरे आयोजन के दौरान कुछ कोविड पॉजिटिव मामलों को देखने की उम्मीद कर रहे थे और आज तक इन्हें कार्यक्रम पर प्रभाव डाले बिना हमारी जैव सुरक्षा योजना के अनुसार प्रबंधित किया गया है। हालांकि कनाडाई टीम के इतने सारे खिलाड़ियों के कोविड 19 पॉजिटिव आने के साथ इन मैचों का आयोजन करना संभव नहीं होगा। खिलाड़ी अब सेल्फ आइसोलेशन में हैं और जैव-सुरक्षा सलाहकार समूह के मार्गदर्शन में इवेंट मेडिकल टीम से पूर्ण मदद प्राप्त करेंगे।"