भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करने वाले पेसर पैट कमिंस दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड, न्यूजीलैंड के नील वैगनर, टिम साउदी दूसरे, तीसरे और चोथे पेसर हैं। खतरनाक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन चुके जोश हेजलवुड को तीन स्थान का फायदा हुआ है, वह टॉप-5 में पहुंच चुके हैं।
स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पेसर जसप्रीत बुमराह अंतिम दो पायदान पर मौजूद हैं। दोनों गेंदबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है। कागिसो रबाडा छठे नंबर पर मौजूद एक मात्र दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं।