फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह भी आखिरी टेस्ट मैच से बाहर? अब गहरे मुश्किल में फंसी टीम इंडिया

Tue, 12 Jan 2021 10:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, अपने मुख्य हथियारों के बिना मैदान पर उतर रही भारतीय टीम को अब सबसे बड़ा झटका लगा है। खबर है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रिस्बेन में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। PTI ने BCCI के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बुमराह पेट की इंजरी से जूझ रहे हैं और 15 तारीख से शुरू होने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन




50 फीसद भी फिट रहे तो खिलाएंगे!

जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह के पेट का स्कैन हुआ है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन उनकी इंजरी गहरी है। हालांकि टीम मैनेजमेंट का यह भी कहना है कि अगर बुमराह 50 फीसद भी फिट रहे तो उन्हें खिलाया जा सकता है। यानी, अंतिम फैसला स्कैन का नतीजा सामने आने के बाद ही हो सकता है। सिडनी में फील्डिंग करते हुए 27 वर्षीय इस पेसर के पेट में खिंचाव आ गया था। अगर हाफ फिट जसप्रीत आखिरी टेस्ट खेलते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी सीरीज से उनका बाहर होना तय है।

अनुभवहीन तेज गेंदबाजी अटैक

डेब्यू मैच में सिराज ने पांच विकेट लिए थे - फोटो : ट्विटर @imraina
ब्रिस्बेन टेस्ट से बुमराह के बाहर होने का मतलब है एक अनुभवहीन तेज गेंदबाजी अटैक के साथ रहाणे एंड कंपनी का मैदान पर उतरना। मौजूदा दौरे में चोटिल होकर बाहर होने वाले जस्सी तीसरे पेसर होंगे, उनसे पहले मोहम्मद शमी, उमेश यादव सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इशांत तो ऑस्ट्रेलिया ही नहीं आए थे। भुवी भी आईपीएल के दौरान ही चोटिल हुए थे। अब उम्मीद की जा रही है कि ब्रिस्बेन टेस्ट में बुमराह की जह टी नटरजान को डेब्यू का मौका मिल सकता है। जडेजा के स्थान पर शार्दुल ठाकुर खेलेंगे। मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी दो अन्य पेसर होंगे।
विज्ञापन

जडेजा और विहारी पहले ही हो चुके बाहर

जडेजा - फोटो : social media

तीसरे टेस्ट में स्टार ऑलराउंड रविंद्र जडेजा अपना अंगूठा फ्रैक्चर करवा बैठे थे। दूसरी पारी में अंगद की तरह जमे हनुमा विहारी भी भारी दर्द के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों खिलाड़ी चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। कल मैच के ठीक बाद बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में विहारी के विकल्प के तौर पर ऋधिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में और ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज उतारा जा सकता है या मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल को जगह दी जा सकती है। वहीं, जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर ले सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें