फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: हार के बावजूद टेस्ट में नंबर वन भारत, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

Mon, 02 Mar 2020 11:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। ताजा जारी रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई। भारतीय टीम 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बरकरार है तो कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए दूसरा पायदान हथिया लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे व आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
रैंकिंग  टीम  अंक
1 भारत  116
2 न्यूजीलैंड 110
3 ऑस्ट्रेलिया 108
4 इंग्लैंड 105
5 दक्षिण अफ्रीका 98
6 श्रीलंका 91
7 पाकिस्तान 85
8 वेस्टइंडीज 81
9 बांग्लादेश 61
10 अफगानिस्तान 49
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत के खिलाफ मिली लगातार दो टेस्ट जीत से न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है। कीवी टीम 180 अंक के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गई है। सीरीज शुरू होने से पहले वह 60 अंकों के साथ श्रीलंका के नीचे छठे नंबर पर थी। अब वह टॉप-3 में पहुंच गई है। भारत 9 मैच में सात जीत और दो हार के साथ अब भी शीर्ष पर बरकरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें