ऑलराउंडरों की सूची में स्टोक्स 446 प्वाइंट के साथ शीर्ष पर हैं जबकि होल्डर 434 प्वॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के रविंद्र जडेजा 397 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, गेंदबाजों की सूची में भारत के जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि अश्विन एक स्थान के फायदे से 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी (संयुक्त 13वें), ईशांत शर्मा (17वें) और जडेजा (18वें) भी शीर्ष 20 में शामिल हैं।
बता दें कि विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 134 रन से जीत दर्ज करने के साथ न्यूजीलैंड टीम 115 की रेटिंग के साथ टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंची है। वहीं 116 की रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम है। वहीं, टीम इंडिया 114 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है।