फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से ठीक पहले जारी हुई ICC रैंकिंग, जानिए अश्विन-जडेजा का हाल

Wed, 25 Jul 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अगस्त से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज से पहले आईसीसी रैंकिंग सामने आई है। जहां जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की भारतीय स्पिन जोड़ी गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गेंदबाजों की इस सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आठ विकेट लेने के बावजूद कागिसो रबाडा दूसरे स्थान पर खिसक गए।

जडेजा के 866 और अश्विन के 811 रेटिंग अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (882) और वरेन फिलेंडर (826) क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नौ विकेट लेने वाले एंडरसन के 892 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली नंबर दो पर काबिज

स्टीव स्मिथ 12 महीने का प्रतिबंध झेलने के बावजूद बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। विराट कोहली दूसरे और चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर बने हुए हैं। जो रूट शीर्ष दस में शामिल इंग्लैंड के एकमात्र बल्लेबाज हैं। स्मिथ के 929, जबकि कोहली के 903 अंक हैं। रूट 855 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की सूची में भारत और इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ी शीर्ष दस में शामिल हैं। जडेजा दूसरे और अश्विन चौथे स्थान पर, जबकि बेन स्टोक्स छठे और मोईन अली सातवें स्थान पर हैं। भारत टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन उसके और दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के बीच अंकों का अंतर बढ़ गया है।

श्रीलंका से सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को छह रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ और उसके अब ऑस्ट्रेलिया के समान 106 अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया हालांकि दशमलव में गणना करने पर उससे पीछे है।

भारत के 125 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड 97 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका को छह रेटिंग अंक का फायदा हुआ. उसके भी अब इंग्लैंड के बराबर 97 अंक हैं, लेकिन दशमलव में गणना करने पर इंग्लैंड उससे आगे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें