फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में कोच बनने के बाद अब नई भूमिका में नजर आएंगे सहवाग

Wed, 25 Jul 2018 04:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीरेन्द्र सहवाग
विज्ञापन

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने बुधवार को अपनी नई कमेटी का गठन किया, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को शामिल किया है। बता दें कि हाल ही संपन्न हुए डीडीसीए के चुनावों में टीवी एंकर और इंडिया टीवी चैनल के मालिक रजत शर्मा ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया था।

विज्ञापन


शर्मा ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि नियुक्तियां लोढा समिति की सिफारिशों के अनुरूप की गई हैं। सहवाग के अलावा समिति में आकाश चोपड़ा और राहुल संघवी भी होंगे जो दिल्ली क्रिकेट की दिशा और दशा तय करेंगे। वहीं, गौतम गंभीर विशेष तौर पर आमंत्रित होंगे।

इन्हें कोचों, चयनकर्ताओं के चयन के अलावा खेल से जुड़े अन्य मसलों पर कई अधिकार होंगे। सहवाग की एक क्रिकेट अकादमी है और वह इंडिया टीवी पर कमेंटेटर भी है जिसके मालिक रजत शर्मा खुद हैं। संघवी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं जबकि आकाश विभिन्न चैनलों पर कमेंट्री करते हैं। दोनों मुंबई में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

virender sehwag
बता दें कि डीडीसीए सचिव विनोद तिहाड़ा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि दिल्ली क्रिकेट के शीर्ष नामों को जोड़ना जरूरी था। यह पूछने पर कि ये पद मानद् (जिसमें सैलरी नहीं दी जाती) होंगे या वैतनिक (वेतन दिया जाता है)। इस पर उन्होंने कहा, 'अभी हमने इस पर फैसला नहीं लिया है लेकिन गौतम विशेष आमंत्रित होंगे।'

इसके बाद चयनकर्ताओं और कोचों के चयन में बोलने का अधिकार होगा के सवाल पर उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर, मैं हितों के टकराव पर आपका सवाल समझ सकता हूं लेकिन अगर हम लोढा समिति के सुझावों पर अमल करें तो क्रिकेट समिति में इतने योग्य लोग नहीं आ सकेंगे।' बता दें कि आईपीएल 2018 में वीरेंद्र सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर व कोच की भूमिका में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें