फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: टी20 विश्व कप में सात बार भिड़े हैं भारत-पाकिस्तान, छह बार टीम इंडिया को मिली है जीत, जानें आंकड़े

Fri, 05 Jan 2024 10:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs PAK T20 World Cup Head to Head Records: टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम भारत से सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है। 2021 टी20 विश्व कप के अलावा हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है।
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ रखा गया है। इस ग्रुप में यही दोनों बड़ी टीमें हैं। इनके अलावा आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के लिए इन दोनों टीमों के खिलाफ कोई भी मैच जीतना मुश्किल होगा। हालांकि, भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से बेहद खास रहा है। ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें पिछले एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मैच आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही होते हैं। 
विज्ञापन


इस विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला नौ जून को होगा। टी20 विश्व कप में ये दोनों टीमें आठवीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले सात मौकों पर टी20 विश्व कप में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ है। छह बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। 

आइए जानते हैं कि इससे पहले टी20 विश्व कप में जब दोनों टीमें भिड़ी हैं तो क्या हुआ है...
Trending Videos

2007 टी20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
1. ग्रुप स्टेज: भारत ने पाकिस्तान को बॉल आउट में हराया
मैन ऑफ द मैच : रॉबिन उथप्पा

2007 में पहला टी-20 विश्व कप खेला गया था। पहले ही विश्व कप के ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बैटिंग की और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी थी। मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे। उस वक्त सुपर ओवर नहीं होता था, बल्कि उसकी जगह बॉल आउट खेले जाते थे। जिसमें दोनों टीमों की ओर से एक-एक करके पांच बार गेंदबाजों को विकेट पर हिट करना था।

भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने विकेट पर हिट किया और वे सफल रहे। जबकि पाकिस्तान की ओर से उमर गुल, यासिर अराफात और शाहिद अफरीदी मिस कर गए और भारत ने यह मैच जीत लिया।

2007 टी20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
2. फाइनल : पाकिस्तान को पांच रन से हराकर भारत बना चैंपियन
मैन ऑफ द मैच : इरफान पठान

ग्रुप स्टेज के बाद फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। गौतम गंभीर के 54 बॉल पर 75 रन और रोहित शर्मा के 16 बॉल पर 30* रन की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर कुल 157 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज धाराशाई हो गए। रुद्र प्रताप सिंह, इरफान पठान और जोगिंदर शर्मा के आगे पाकिस्तान टीम की एक न चली। 141 रन तक पाक टीम ने नौ विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मिस्बाह उल हक तब भी क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। 

धोनी ने चाल चलते हुए बॉल जोगिंदर शर्मा के हाथों में दिया। ओवर की दूसरी बॉल पर मिस्बाह ने छक्का लगाया। तीसरी बॉल पर उन्होंने फाइन लेग पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, पर बॉल में स्पीड कम होने के कारण बॉल बाउंड्री लाइन क्रॉस नहीं कर पाई और श्रीसंत के हाथों में चली गई। भारत ने यह मैच पांच रन से जीता।

2012 टी20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
3. सुपर 8 : भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : विराट कोहली

भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान भी कहां चुप रहने वाला था। पाक टीम इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में चैंपियन बनी। इसमें भारत से उसका सामना नहीं हुआ। वहीं, 2010 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें नहीं भिड़ीं। 2012 में भारत और पाकिस्तान का सुपर-8 राउंड में मुकाबला हुआ। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य 17वें ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली 61 बॉल पर 78 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वीरेंद्र सहवाग ने 29 रन और युवराज सिंह ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।

2014 टी20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
4. ग्रुप स्टेज : भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : अमित मिश्रा

2014 टी-20 विश्व कप में एक बार फिर भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में भारत ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट ने 36 रन और सुरेश रैना ने 35 रन की पारी खेली।

2016 टी20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
5. सुपर 10 : भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : विराट कोहली

2016 में दोनों टीम सुपर-10 राउंड में भिड़ीं। बारिश की वजह से मैच को 18 ओवर का ही कर दिया गया था। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 118 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट ने 37 बॉल पर 55 नॉटआउट रन और युवराज ने 23 बॉल पर 24 रन की पारी खेली और मैच छह विकेट से जीत लिया।

2021 टी20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप के दौरान विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
6. सुपर-12ः पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैचः शाहीन अफरीदी

2021 में दोनों टीमें पांच साल बाद टी-20 वर्ल्डकप में आमने-सामने हुईं और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहली बार जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही भारतीय टीम ने तीन अहम विकेट गंवाए। कप्तान कोहली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 151 रन बनाए। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। रिजवान ने नाबाद 79 और बाबर ने नाबाद 68 रन बनाए। पाकिस्तान यह मैच 10 विकेट से जीता।
विज्ञापन

2022 टी20 विश्व कप

7. 2022 सुपर-12 : भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विराट कोहली टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.72 का रहा। इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें