अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी तीन विश्व कप के 541 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आईएमजी (IMG) से करार किया है। आईसीसी ने गुरुवार को बताया कि यह समझौता अप्रैल 2023 तक के लिए किया गया है, जिसमें तीन विश्व कप ( पुरुष टी-20 विश्व कप 2022, पुरुष विश्व कप 2023 और महिला टी-20 विश्व कप 2023 ) के सभी क्वालीफाइंग मैच शामिल होंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने विज्ञप्ति में कहा, 'क्रिकेटप्रेमियों को और क्रिकेट की सौगात देने के लिए आईएमजी के साथ करार करके हम बहुत खुश हैं।' उन्होंने कहा, हमारे खेल को आगे ले जाने और वैश्विक प्लेटफॉर्म बढाने के लिये यह बड़ा कदम है।'