भारत में क्रिकेट खेल से बढ़कर माना जाता है। पूरी दुनिया इस बात से वाकिफ है कि दूसरे देश की तुलना भारत में क्रिकेट के सबसे ज्यादा प्रशंसक है।
205-16 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने एक अहम फैसला लिया है। जिससे न सिर्फ बीसीसीआई बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी दोनों की खुशी कई गुना बढ़ जाएगी।
दुबई स्थित अपने हेडक्वार्टर में आईसीसी ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2015-16 का आयोजन भारत में किया जाएगा।