फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2: डब्ल्यूटीसी दूसरे चक्र में प्रत्येक मैच जीतने पर मिलेंगे 12 अंक, जानें क्या हैं आईसीसी के नए नियम

Wed, 30 Jun 2021 03:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक दिए जाएंगे। डब्ल्यूटीसी दूसरे चक्र की शुरूआत अगस्त में होगी और पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
ICC - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के दौरान प्रत्येक मैच जीतने के लिए 12 अंक देगा। डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र की शुरुआत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ होगी।इस सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा। आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने इसी महीने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अंक प्रणाली में बदलाव किया जाएगा। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, पहले प्रत्येक श्रृंखला के समान 120 अंक होते थे, फिर चाहे यह दो टेस्ट की श्रृंखला हो या पांच टेस्ट की। अगले चक्र में प्रत्येक मैच के समान अंक होंगे अधिकतम 12 प्रति मैच। इस दौरान मुकाबला टाई होता है तो दोनों टीमों को छह जबकि ड्रॉ होने की स्थिति में चार-चार अंक मिलेंगे।

विज्ञापन

 

अंतरिम सीईओ ने आगे कहा, टीमों ने मैच खेलकर जो अंक हासिल किए हैं उनके प्रतिशत अंकों के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगी। आगामी हफ्तों में आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति बैठक में अंक प्रणाली में बदलाव को स्वीकृति दी जानी है। बोर्ड के सदस्य के मुताबिक, लक्ष्य यह है कि अंक प्रणाली को सरल बनाने का प्रयास किया जाए और किसी भी समय तालिका में टीमों की सार्थक तुलना की जा सके, फिर भले ही उन्होंने अलग संख्या में मैच और श्रृंखला क्यों नहीं खेली हो।
विज्ञापन

जून 2023 में खत्म होने वाले दूसरे चक्र में भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के अलावा इस साल होने वाली एशेज श्रृंखला ही पांच मैचों की एकमात्र सीरीज होगी। अगले साल ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा आगामी चक्र में चार टेस्ट की एकमात्र श्रृंखला होगी। सभी नौ टीमों में से प्रत्येक टीम कुल छह सीरीज खेलेंगी जिसमें से तीन स्वदेश और तीन विरोधी के मैदान पर होंगी जैसा कि पिछले सत्र में भी हुआ।ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार दूसरे चक्र में इंग्लैंड की टीम सर्वाधिक 21 टेस्ट खेलेगी जबकि उसके बाद भारत (19), ऑस्ट्रेलिया (18) और दक्षिण अफ्रीका (15) का नंबर आता है। न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें 13 जबकि पाकिस्तान 14 टेस्ट खेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें